ABS News 24

ब्रेकिंग न्यूज़
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ न्यूज़सियासत

मेरा घर-राहुल गांधी का घर : कांग्रेसियों ने शुरू किया नया अभियान, पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान ने पोस्टर लगाकर अपना आवास किया समर्पित…

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में अनोखा अभियान की शुरुवात की है। नाम दिया है मेरा घर राहुल का घर। इसी स्लोगन के साथ पोस्टर जारी किया गया है। यह पोस्टर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर के दीवारों पर चस्पा किया जा रहा है।

पेंड्रा शहर में इसकी शुरुवात सोमवार को की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने पेण्ड्रा स्थित आवास के प्रवेश द्वार में पोस्टर चस्पा अभियान को समर्थन दिया हैं। इसके साथ ही पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास व जिला उपाध्यक्ष शंकर पटेल ने इस मुहिम से जुड़कर अपने घर के बाहर “मेरा घर राहुल गांधी का घर” स्लोगन के पोस्टर लगाकर इस अभियान को समर्थन दिया है।

पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी निम्न सोच से दुनिया में भारत के लोकतंत्र को शर्मसार किया। राहुल गांधी की आवाज दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है। वह भारत के लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। राहुल गांधी ने केंद्र के काले कारनामे को उजागर किया। सदन में मोदी सरकार के भष्टाचार को उजागर किया। उन्हें सवाल पूछा मोदी का अदाणी से रिश्ता क्या है। जो सार्वजनिक रूप उपलब्ध है।

ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने कहा कि एक ऐसा परिवार जिसने देश के लिए कुर्बानी दी। उनकी आवाज दबाई जा रही है। अदालत में जो हुआ उसका हम न्यायिक रुप से मुकाबला करेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने में जल्दबाजी की और अब घर खाली करने की नोटिस यह सब भाजपा के तानाशाही रवैया का प्रमाण है। भाजपा के लोग सुन ले राहुल गांधी को घर से बेदखल कर सकते हैं लोगों के दिल में से नहीं। मेरा घर भी राहुल का घर है। हम सब कांग्रेस जंन राहुल गांधी के साथ खड़े हैं हमें भाजपा के तानाशाही रवैया के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।