ABS News 24

ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचार

‘OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जातीं…’ मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष के बयान पर मचा बवाल

Oyo रुम में लड़कियां आरती करने तो नहीं जाती…..हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बेबाक बयान बटोर रही सुर्खियां

हरियाणा । हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का बड़ा बयान सामने आया है। भाटिया ने जहां एक तरफ लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की मांग की है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने लिव इन रिलेशनशिप कानून में सुप्रीम कोर्ट में जो गाइडलाइन को लेकर कहा कि, उन्हें महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ते है।

भाटिया ने प्यार के नाम पर शारीर‍िक शोषण की घटनाओं के लिए कहा कि, ‘Oyo रुम में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती, ऐसी जगहों पर जाने से पहले ध्यान रखे वहां आपके साथ गलत भी हो सकता है। ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप रेनू भाटिया कैथल के RKSD कॉलेज में कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास अभी तक ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के आए हैं। ऐसे मामलों में उनसे ज्यादा दखलअंदाजी नहीं की जा सकती, बल्कि उन्हें सुलझाने की कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसे मामलों में परिवार खराब होने का खतरा रहता है।

कॉलेज में आते लड़के-लड़कियों को लग जाते है पंख

उन्होंने लड़कियों के लिए कहा कि क्या उन्हें नहीं पता वो अगर ऐसी किसी जगह पर जा रही हैं तो हनुमान जी की आरती करने तो जा नहीं रही। दोस्ती में उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है, ये सोचने की बात है। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां बाकि सब चीजों में इतना मेच्चोर हैं कि उन्हें पता है कि कॉलेज जाने के लिए उन्हें अपने परेंटस से क्या चाहिए, कॉलेज में क्या होता है, तो इस मामले में क्यों नहीं? भाटिया ने आगे कहा कि कॉलेज में आते ही लड़के-लड़कियों को पता नहीं क्या मिल जाता है कौन से पंख लग जाते हैं।